सूचना
‘उत्तर प्रदेश सरकार के सामान्य भविष्य निधि अभिदाताओ को एतद द्वारा सूचित किया जाता है कि उनकी वर्ष २०११-२०१२ की सामान्य भविष्य निधि लेखा पर्चियां कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी)- प्रथम एवं द्वितीय, उत्तर प्रदेश इलाहाबाद द्वारा सम्बंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियो को प्रेषित कर दी गयी है | अभिदाताओ से अनुरोध है कि अपनी लेखापर्ची सम्बंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी से प्राप्त कर ले |'